लवकुश शर्मा के खिलाफ रंगदारी के केस में आरोप गठित

लवकुश शर्मा के खिलाफ रंगदारी के केस में आरोप गठित
रांची, 16 मार्च । न्यायिक दंडाधिकारी धृति धैर्य की अदालत में गुरुवार को कुख्यात लवकुश शर्मा सशरीर पेश हुआ, जहां रातु रोड के रहने वाले निशांत सिंह से रंगदारी मांगने के केस में लवकुश पर चार्ज फ्रेम (आरोप गठित) किया गया।
लवकुश पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप गठित किया गया। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस संबंध में रांची के सुखदेव नगर थाना में निशांत सिंह के द्वारा लवकुश शर्मा के खिलाफ रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया गया था।
उल्लेखनीय है कई मामलों के आरोपित लव कुश शर्मा को झारखंड आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने 16 दिसम्बर 2022 को बिहार से गिरफ्तार किया था। लव कुश शर्मा के खिलाफ रांची के सुखदेवनगर, बरियातू, कोतवाली और लालपुर थाना में कुल 24 मामले दर्ज हैं।





