मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

मधुमक्खियों के हमले से स्कूल में मची अफरा-तफरी, 11 बच्चे और दो शिक्षक घायल

बलरामपुर के विजयनगर हायर सेकेंडरी स्कूल में लंच के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिसमें 11 बच्चे और दो शिक्षक घायल हो गए। चार छात्रों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बलरामपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का इलाज रामानुजगंज अस्पताल में जारी है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मधुमक्खियों के हमले से स्कूल में मची अफरा-तफरी, 11 बच्चे और दो शिक्षक घायल


बलरामपुर। रामानुजगंज क्षेत्र के विजयनगर हायर सेकेंडरी स्कूल में आज सोमवार को लंच के समय अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। घटना में 11 स्कूली बच्चे और दो शिक्षक घायल हो गए। स्कूल के लेक्चरर वेणुधर सिधार सभी घायलों को तत्काल रामानुजगंज के सौ बिस्तर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया।

अस्पताल में डॉ. रुक्मणि और डॉ. शालिनी ने घायलों का इलाज किया। प्राथमिक उपचार के बाद चार छात्रों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए बलरामपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। इनमें कक्षा दसवीं की छात्रा समीदा खातून, नंदिनी कुशवाहा, आफरीन अहमान खातून और अफरीना खातून शामिल हैं। अन्य घायलों का उपचार रामानुजगंज अस्पताल में जारी है।

स्कूल के लेक्चरर वेणुधर सिधार ने बताया कि घटना करीब डेढ़ बजे हुई। उस समय स्कूल में लंच का समय था। अचानक मधुमक्खियों का झुंड बच्चों और शिक्षकों पर टूट पड़ा, जिससे 11 बच्चे और दो शिक्षक घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए रामानुजगंज अस्पताल लाया गया।

इलाज कर रहीं डॉ. रुक्मणि ने बताया कि चार बच्चों की हालत गंभीर थी, इसलिए उन्हें बलरामपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी घायलों का उपचार रामानुजगंज अस्पताल में किया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलने पर रामानुजगंज एसडीएम आनंद राम नेताम, तहसीलदार मनोज पैकरा, बीएमओ डॉ. महेश गुप्ता और रामचंद्रपुर बीईओ विजय कुशवाहा भी अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने चिकित्सकों से उपचार व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली।


यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें