मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश की तकदीर और तस्वीर बदलना सरपंच के सहयोग के बगैर संभव नहीं: मोहन यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्य प्रदेश की तकदीर और तस्वीर बदलना सरपंच के सहयोग के बगैर संभव नहीं: मोहन यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सरपंच सबसे ताकतवर होता है, क्योंकि वह जो कर सकता है वह कोई और नहीं कर सकता। इतना ही नहीं, राज्य की तकदीर और तस्वीर सरपंच के बगैर नहीं बदली जा सकती।

राजधानी के जंबूरी मैदान में आयोजित सरपंच महासम्मेलन में सबसे पहले दिल्ली बम धमाकों के दिवंगतों के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हमें अपने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर भरोसा है। जब लाल सलाम को आखिरी सलाम हो रहा है तो ये भी बचेंगे नहीं जो भी होंगे ठिकाने लगेंगे।

सरपंचों की ताकत और त्रिस्तरीय शासन प्रणाली का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि त्रिस्तरीय शासन प्रणाली में पंचायत को जो अधिकार है वह बड़े-बड़े पद वालों के लिए भी नहीं है।

वास्तविकता में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री हमें दिखते जरूर हैं, या नगर पालिका, नगर निगम हैं, लेकिन उन्हें जो अधिकार है उससे ज्यादा सरपंच को है। एक सरपंच जो पंचायत के लिए कर सकता है वह कोई भी नहीं कर सकता।

देश प्रदेश की ग्रामीण आबादी की बात करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि देश की एक बड़ी आबादी हमारी ग्राम पंचायतों में रहती है। हमारे प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलना है, तो आपके बगैर संभव नहीं हो सकता।

राज्य की सभी योजनाओं का आधार हमारी पंचायतें हैं। राज्य के हर गांव में शांतिधाम की स्थापना पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि हर गांव के अंदर शांति धाम के लिए जो भी राशि चाहिए होगी, वह हम देंगे। प्रत्येक पंचायत के लिए 50 हजार रुपए देने की घोषणा की।

राज्य में कृषि आधारित उद्योग बढ़ाने पर मुख्यमंत्री यादव ने जोर दिया और कहा कि वर्ष 2026 को हम कृषि आधारित उद्योग के रूप में घोषित करेंगे। कृषि आधारित उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा। राज्य में विकास की रफ्तार का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि सरकार के माध्यम से हम प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। हमारी सरकार बनने के बाद हमने मेडिकल कॉलेज भी बहुत तेज गति से खोले और एग्रीकल्चर कॉलेज भी खोले।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें