मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के अधिकतर जिलों में मौसम बना रहेगा शुष्क 5 मई से बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी से मिलेगी राहत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार के अधिकतर जिलों में मौसम बना रहेगा शुष्क  5 मई से बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी से मिलेगी राहत

बिहार के अधिकतर जिलों में मौसम बना रहेगा शुष्क

5 मई से बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी से मिलेगी राहत

बिहार के अधिकतर जिलों में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। वही सुपौल और अररिया जिलों के कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट। वही भागलपुर, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण, शेखपुरा, खगड़िया और बांका जिलों के कुछ स्थानों पर लू को लेकर येलो अलर्ट चलने की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण उत्तर-पछुआ हवा की गर्माहट में काफी कमी आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। 4 मई को एक बार फिर उत्तर-पछुआ हवा में गर्माहट बढ़ सकती है। लेकिन 5 मई की शाम से हवा का रुख बदलने से एक बार फिर राहत मिलने की संभावना है।वही मौसम विभाग के अनुसार 5 मई से मौसम का मिजाज बदलेगा। इस दौरान आसमान में बादल छाएंगे और राज्य के एक-दो जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती। विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त पुरवा हवा आने के कारण अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।साल 2023 मई के महीने में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 8 दिनों तक लू चली थी। लेकिन विभाग के अनुसार इस बार 2024 के मई महीने में लू के दिनों की संख्या रहेगी सामान्य से अधिक रहेगी। हालांकि पूरे माह न्यूनतम तापमान सामान्य रहने की संभावना है। मई में बारिश भी सामान्य या सामान्य से कम होने की संभावना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें