मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

'चंदू चैंपियन' की कमाई में इजाफा, दो दिनों में कमाए 11.50 करोड़

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

इस

समय कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' और उनके काम की सराहना की जा

रही है। इससे जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। 'चंदू

चैंपियन' फ्रीस्टाइल तैराकी में भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता

मुरलीकांत पेटकर के असाधारण जीवन पर आधारित है। कबीर खान द्वारा निर्देशित

इस फिल्म में कार्तिक आर्यन 'चंदू' की शीर्षक भूमिका में हैं।

कबीर

खान द्वारा निर्देशित 'चंदू चैंपियन' 14 जून को रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस

ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, 'चंदू चैंपियन' ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन

यानी रविवार को 10 करोड़ रुपये का कारोबार किया, रिलीज के पहले दिन 'चंदू

चैंपियन' ने 4.75 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी।

इसके बाद देखा गया कि दूसरे दिन रेवेन्यू में अच्छी बढ़ोतरी हुई। 'चंदू

चैंपियन' ने दूसरे दिन 6.75 करोड़ की कमाई की। जिसके बाद इसका कुल बॉक्स

ऑफिस कलेक्शन 21.75 करोड़ रुपये हो गया है। इसके साथ ही फिल्म ‘चंदू

चैंपियन’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो बताया जा रहा है कि इसने

तीनों दिनों के भीतर ही 28 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। तीसरे दिन का

कलेक्शन अभी सामने नहीं आया है।

फिल्म 'चंदू चैंपियन' की

कहानी मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है। स्वर्ण पदक विजेता पेटकर ने

1970 के राष्ट्रमंडल खेलों और फिर 1972 में जर्मनी के पैरालिंपिक में देश

का नाम रोशन किया। फिल्म में कार्तिक के अलावा विजय राज, भाग्यक्षी और

राजपाल यादव भी अहम भूमिकाओं में हैं।

वहीं, कार्तिक आर्यन

के काम की बात करें तो 'चंदू चैंपियन' के अलावा उनकी फिल्म 'भूलभुलैया 3'

भी फैंस की नजर में है। इस फिल्म में कार्तिक के साथ एक्ट्रेस विद्या

बालन, तृप्ति डिमरी नजर आएंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें