मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

बिग बॉस घर से बाहर हुई चंद्रिका दीक्षित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बिग

बॉस ओटीटी 3 इस वक्त काफी चर्चा बटोर रहा है। इसी तरह बिग बॉस ओटीटी 3 में

वीकेंड का वार में बिग बॉस से एक और एलिमिनेशन हो गया है। इस बार चौंकाने

वाला नाम सामने आया। बिग बॉस ओटीटी 3 से बड़ापाव गर्ल के नाम से मशहूर

चंद्रिका दीक्षित घर से बहार हो गयी है। कम वोट मिलने के कारण चंद्रिका को

घर छोड़ना पड़ा।

चंद्रिका बिग बॉस ओटीटी 3 से बाहर

जब

चंद्रिका ने बिग बॉस ओटीटी 3 में प्रवेश किया, तो उनका लक्ष्य बाहर अपनी

विवादास्पद छवि को बदलना था। लेकिन बिग बॉस में भी उनकी यात्रा विवादास्पद

रही। घर में वह पाखंडी और नाटक करने वाली के रूप में जानी जाने लगीं। हाल

ही में वीकेंड का वार में वह विशाल पांडे-कृतिक मलिक मामले में अपने ऊपर

लगे आरोपों का सामना करती नजर आईं। अनिल कपूर ने उन्हें घर में नकारात्मकता

फैलाने के अलावा साईं केतन राव के बारे में गलत छवि बनाने के लिए भी

डांटा। आखिरकार चंद्रिका दीक्षित को बिग बॉस ओटीटी 3 से घर छोड़ना पड़ा।

चंद्रिका दीक्षित कौन है

'बड़ापाव

गर्ल' नाम से मशहूर चंद्रिका पहले फुलटाइम काम करती थीं। लेकिन कोविड-19

महामारी के दौरान जब उनके बेटे की तबीयत बिगड़ गई तो चंद्रिका व उनके पति

यश गेरा को अपनी नौकरी छोड़नी पड़ी। दोनों ने बेटे की देखभाल करने का फैसला

किया। इसके बाद दोनों ने दिल्ली में बड़ापाव का स्टॉल लगाया और कुछ ही समय

में उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। चंद्रिका और उनके पति का

मुंबई स्टाइल में बड़ा पाव बेचने का आइडिया इतना शानदार था कि लोग उमड़ने

लगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें