मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

'चंद्रशेखर आज़ाद का सर्वोच्च बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा': केशव मौर्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
'चंद्रशेखर आज़ाद का सर्वोच्च बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा': केशव मौर्य

लखनऊ, । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरूवार को सात कालिदास मार्ग लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर महान क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती पर उनके स्मृति-चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मातृभूमि की स्वतंत्रता और स्वाभिमान के लिए उनका त्याग, समर्पण और सर्वोच्च बलिदान सदैव हर भारतीय के हृदय में राष्ट्रभक्ति की अलख जगाता रहेगा। अद्वितीय पराक्रम, अदम्य साहस और अटूट राष्ट्रभक्ति के प्रतीक, चंद्रशेखर आज़ाद का त्याग, साहस और मातृभूमि की स्वतंत्रता के प्रति उनका अटूट समर्पण भारतीय इतिहास की अमूल्य धरोहर है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उनका प्रेरणादायी जीवन प्रत्येक देशवासी को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कर्तव्यपथ पर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें