मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

युवराज सिंह गुरदासपुर से नहीं लड़ेंगे चुनाव, एक्स पोस्ट में किया साफ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

चंडीगढ़। क्रिकेटर युवराज सिंह पंजाब के गुरदासपुर से चुनाव नही लड़ेंगे। युवराज सिंह ने शुक्रवार रात एक्स हैंडल पोस्ट पर इन अटकलों पर विराम लगा दिया। युवराज सिंह के गुरदासपुर से भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चा कई दिनों से चल रही है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ युवराज सिंह की मुलाकात के बाद इस चर्चा ने जोर पकड़ा था।गुरदासपुर से अभिनेता सन्नी देओल भाजपा से सांसद हैं। देओल से पहले विनोद खन्ना भी इस सीट से सांसद रह चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने विनोद खन्ना के बाद देओल को इस सीट से उम्मीदवार बनाया था। सन्नी चुनाव जीतने के बाद एकाध बार ही हल्के में दिखाई दिए। उनकी गुमशुदगी के पोस्टर भी कई बार पंजाब में लग चुके हैं।युवराज सिंह ने एक्स पर लिखा, '' मैं गुरदासपुर से चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। मेरा जुनून विभिन्न क्षेत्रों में लोगों का समर्थन और मदद करने में निहित है। मैं अपने फाउंडेशन के जरिए ये काम जारी रखूंगा। आइए अपनी-अपनी क्षमताओं के साथ मिलकर बदलाव लाना जारी रखें।''

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें