मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

चंडीगढ़ : खराब बिजली मीटर बदलने के लिए रिश्वत लेते मीटर रीडर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चंडीगढ़ : खराब बिजली मीटर बदलने के लिए रिश्वत लेते मीटर रीडर गिरफ्तार

चंडीगढ़ : खराब बिजली मीटर बदलने के लिए रिश्वत लेते मीटर रीडर गिरफ्तार

चण्डीगढ़, 14 मार्च । फरीदाबाद जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने खराब बिजली मीटर को बदलने की एवज में चार हजार रुपये की रिश्वत लेते मीटर रीडर को गिरफ्तार किया है। एसीबी ने पकड़े गए मीटर रीडर के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर लिया है।

ब्यूरो के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि गांव फतेहपुर, फरीदाबाद निवासी बलबीर सिंह ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उसके घर का खराब बिजली मीटर को बदलने की एवज में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम छायसा, फरीदाबाद में तैनात मीटर रीडर रवि कुमार रिश्वत की मांग कर रहा है। आरोपित पहले ही शिकायतकर्ता से इस काम के 11 हजार रुपये ले चुका है। तथ्यों की जांच के बाद ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर आरोपित मीटर रीडर रवि कुमार को चार हजार की रिश्वत लेते रंगे गिरफ्तार कर लिया। एसीबी टीम ने रिश्वत में लिए गए चार हजार रुपये भी उससे बरामद कर लिये। एसीबी ने रवि के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत एसीबी थाना फरीदाबाद में मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें