मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

यूपी के बाराबंकी में चलती रोडवेज बस पर गिरा पेड़, पांच की माैत व चार गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यूपी के बाराबंकी में चलती रोडवेज बस पर गिरा पेड़, पांच की माैत व चार गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी में शुक्रवार काे चलती राडेवज बस पर एक पेड़ गिर गया। हादसे में बस चालक समेत पांच लाेगाें की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लाेग गंभीर रूप से घायल है। घायलाें काे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पर मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने अपनी शाेक संवेदना व्यक्त की हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग की एक बस सवारियाें काे लेकर बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही थी। जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हरख स्थित राजा बाजार के पास बस पहुंचते ही एक विशालकाय पेड़ अचानक बस पर गिर गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि चीख-पुकार मच गया। स्थानीय लाेगाें ने पुलिस काे सूचना दी और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। इस दाैरान जैदपुर और सतरिख थाना की पुलिस पहुंच गई। सभी काे बाहर निकाला और घायलाें काे अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में एक चालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना कर सूचना पाकर पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बारिश के बीच घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मृतकों की शिनाख्त कराने की काेशिश कर रही है। मरने वालों में कुछ टीचर बताए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने जिले में हुई दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए मृतकाें के शाेक संतप्त परिजनाें के प्रति अपनी शाेक संवेदना व्यक्त की है। उन्हाेंने जिले के प्रशासनिक अधिकारियाें काे माैके पर पहुंचकर घायलाें काे बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें