मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

दिनदहाड़े चेयरमैन के घर पर हमला, कूचबिहार में मचा हड़कंप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिनदहाड़े चेयरमैन के घर पर हमला, कूचबिहार में मचा हड़कंप

कूचबिहार। शहर के वार्ड नंबर तीन में नगरपालिका चेयरमैन दिलीप साहा के घर पर शुक्रवार दोपहर कुछ बदमाशों द्वारा किए गए हमले से इलाके में सनसनी फैल गई। आरोप है कि बाइक पर सवार आठ–10 लोग उनके घर के सामने पहुंचकर नारेबाजी करने लगे और घर पर अंडे फेंके। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर ‘चोर’ के नारे लगाते हुए लगातार घर को निशाना बनाकर अंडे फेंक रहे थे। घटना के समय चेयरमैन दिलीप साहा, उनकी पत्नी रुम्पा साहा और बेटी घर में मौजूद थे। हमलावरों ने यह भी मांग की कि दिलीप साहा तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें।

चेयरमैन की पत्नी रुम्पा साहा ने बताया कि हम घर के अंदर थे। सीसीटीवी फुटेज में देखा कि कुछ लोग आकर अंडे फेंक रहे हैं और बार-बार पूछ रहे हैं कि मेरे पति कब इस्तीफा देंगे। घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलने पर कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह हमला राजनीतिक रंजिश के चलते हुआ या नगरपालिका के किसी काम को लेकर विवाद का परिणाम है।

इस घटना को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हो गया है।

आरोप है कि जनप्रतिनिधि को निशाना बनाने के पीछे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का हाथ है। जबकि भाजपा ने इस आरोप को सिरे से खारिज करते हुए इसे अंदरूनी विवाद का नतीजा बताया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें