मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

करोड़ों रुपये लेकर फरार ग्राहक सेवा केंद्र एजेंट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
करोड़ों रुपये लेकर फरार ग्राहक सेवा केंद्र एजेंट

मेदिनीपुर। पश्चिम मेदिनापुर के चाइपत क्षेत्र में एक बड़े वित्तीय घोटाले का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्राहक सेवा केंद्र के मालिक सुमन बेड़ा ग्राहकों के लाखों रुपये हड़पकर रातों-रात फरार हो गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में तीव्र आक्रोश और नाराजगी फैल गई है।शुक्रवार सुबह सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुमन बेरा लंबे समय से चाइपत पंजाब नेशनल बैंक के अधीन ग्राहक सेवा केंद्र चला रहे थे। स्थानीय लोग सुविधा के कारण अपने बैंकिंग लेन-देन और बड़ी राशि रखने के लिए इस केंद्र का उपयोग करते थे। लेकिन हाल ही में कई ग्राहकों ने देखा कि लोन किश्त जमा करने के बावजूद राशि उनके अकाउंट में नहीं पहुंची और उन्हें फर्जी रसीद दी गई।ग्राहक प्रसंजीत राय ने बताया कि उन्होंने लोन की किश्त जमा की थी, लेकिन राशि उनके खाते में नहीं आई। वृद्ध ग्राहक सुप्रिया सामंत ने बताया कि उन्होंने अपने खाते में जमा १ लाख ३० हजार रुपये अचानक गायब पाए। इस तरह की कई घटनाओं के बाद अनियमितताओं का पता चला।घटना के बाद सुमन बेरा रातों-रात फरार हो गए। चाइपत शाखा के बैंक प्रबंधक सुमन भंडारी ने बताया कि ग्राहकों की लिखित शिकायतें एकत्र कर पुलिस में एफआईआर दर्ज की जाएगी। अब तक १२ ग्राहकों ने लिखित शिकायत दी है, जिनमें कुल राशि लगभग ३५ से ४० लाख रुपये है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, ग्राहक सेवा केंद्र के मालिक ने करीब एक करोड़ रुपये हड़प लिए हैं।ग्राहक अब चिंता और निराशा में हैं और बैंक प्राधिकरण से न्याय की उम्मीद कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें