मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

लक्ष्मी नगर में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लक्ष्मी नगर में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर थाना इलाके में चेन लूट की एक वारदात का पुलिस ने बेहद कम समय में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपियों के पास से चांदी की चेन भी बरामद कर ली गई है।

पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता मोहम्मद गुलफराज ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे वह किशन कुंज बस स्टॉप, लक्ष्मी नगर के पास खड़े थे। इसी दौरान दो अज्ञात युवक उनके पास आए और अचानक उनका गला दबाकर जबरन उनकी चांदी की चेन छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद लक्ष्मी नगर थाने की टीम ने तेजी से कार्रवाई शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी प्रीत विहार की निगरानी और एसएचओ लक्ष्मी नगर के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई, जिसमें एसआई धीरज और हेड कांस्टेबल राहीश कुमार शामिल थे।

पुलिस टीम ने घटना के तुरंत बाद आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया और स्थानीय खुफिया जानकारी के साथ-साथ शिकायतकर्ता की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को सफलता मिली और दोनों आरोपियों को कुछ ही समय में दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने वारदात में शामिल होने की बात कबूल कर ली।

पुलिस ने उनकी निशानदेही पर लूटी गई चांदी की चेन भी बरामद कर ली।

इस मामले में लक्ष्मी नगर थाने में एफआईआर नंबर 44/2026 दर्ज की गई है और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 309(4), 317(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी इलाके में छोटी-मोटी लूटपाट और झपटमारी की घटनाओं में पहले भी शामिल रहे हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय सोहेल और 26 वर्षीय अली मिराज उर्फ भिट्टी के रूप में हुई है।

सोहेल किशन कुंज में एसडीएम ऑफिस के पास का रहने वाला है और उसके खिलाफ पहले से छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं अली मिराज उर्फ भिट्टी भी किशन कुंज इलाके में अनार वाली मस्जिद के पास रहता है और उसके खिलाफ तीन आपराधिक मामले पहले से दर्ज बताए जा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें