मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:31 · नई दिल्ली संस्करण

गाजियाबाद-नोएडा में सक्रिय चेन लुटेरा पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गाजियाबाद । थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने गुरुवार की रात पुलिस

मुठभेड़ के दौरान एक शातिर चेन लुटेरे को गिरफ्तार किया है जबकि उसका दूसरा

साथी फरार हो गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से यह लुटेरा घायल हो गया

है। इसके कब्जे से लूट की चैन के अलावा 8020 रुपये तथा एक अदद तमंचा

नाजायज, एक अदद जिंदा एवं एक खोका कारतूस तथा घटना मे प्रयुक्त मोटर साइकिल

बरामद की हैं।

एसीपी वेवसिटी पूनम मिश्रा ने बताया कि क्रासिंग

रिपब्लिक पुलिस अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से शाहबेरी पुलिया के पास सघन

चेकिंग में व्यस्त थी तथा थाना क्षेत्र में संवेदनशील स्थानों पर चेंकिंग

करायी जा रही थी। शाहबेरी पुलिया पर चेकिंग टीम को चुनौती देते हुए 02

संदिग्ध लड़के बिना नम्बर की अपाचे मोटर साइकिल से रिछपाल गढ़ी की पुलिया

की तरफ भागे। बदमाशों का शक होने पर पुलिस टीम ने वायरलेस के माध्यम से

इसकी सूचना थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक एवं चेकिंग में मामूर अन्य पुलिस टीमों

को दी एवं इनका पीछा किया गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सरकारी वाहन से

जल प्लांट रोड की तरफ से इनकी तलाश में रिछपाल गढी की पुलिया की तरफ चले व

पीछे से पुलिस टीम द्वारा इनका पीछा किया जा रहा था। जल प्लांट रोड की तरफ

से फ्लैशर लाइट जलती हुई पुलिस की गाड़ी को देखकर यह दोनों बदमाश तेजी से

मोटर साइकिल को पीछे मोड़कर भागने लगे। रिछपाल गढी की पुलिया पर इनके

द्वारा सामने से आ रही पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने अपनी पिस्टल से एक फायर किया जो उसको लगी और

वह नीचे गिर गया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान आरिफ

निवासी मौहल्ला चार बिसा गली वाली मस्जिद डासना थाना वेव सिटी के रूप में

हूई। उसके खिलाफ गाजियाबाद व नोएडा में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें