मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:41 · नई दिल्ली संस्करण

'माफी मांगते हैं तो कार्रवाई क्यों?', पीएम के संदेश पर कांग्रेस का सवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'माफी मांगते हैं तो कार्रवाई क्यों?', पीएम के संदेश पर कांग्रेस का सवाल

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन के दौरान उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले छात्रों को माफ करने के वीडियो संदेश पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने तंज कसा। उन्होंने पूछा कि माफी की बात और कार्रवाई साथ-साथ क्यों हो रही है?

नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने भाजपा पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री छात्रों को माफ करने की बात कर रहे हैं, जबकि प्रशासन छात्रों की पहचान कर उनके घरों पर छापेमारी और गिरफ्तारियां कर रहा है।

यदि प्रधानमंत्री वास्तव में छात्रों को माफ करना चाहते हैं, तो उनके निर्देश पर किसी भी छात्र के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।

कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने बिहार के सिवान जिले में प्रदर्शनकारियों पर एके-47 से कथित फायरिंग की जांच के लिए कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल के जाने पर कहा, "फैक्ट फाइंडिंग कमेटी इसलिए भेजी गई है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

सरकार लगातार इनकार कर रही है कि एके-47 का इस्तेमाल नहीं हुआ है। इसलिए मौके पर जाकर यह कमेटी मामले की सच्चाई देखेगी और जो कुछ भी है, उसे उजागर करेगी।"

उन्होंने संसद में पुजारी का वेश धारण कर राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में प्रदर्शन करने को लेकर सांसद पप्पू यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज होने पर कहा, "यह उनका व्यक्तिगत एजेंडा था।

यह पार्टी की ओर से नहीं किया गया था। वह यह बताना चाह रहे थे कि किस तरह राम मंदिर में चोरी हुई है। वह इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाना चाहते थे। वह किसी हद तक अपने मकसद में कामयाब भी हुए।

सभी सांसद उनसे मिले। उन्हें चढ़ावा भी दिया। उन्होंने यह भी दिखाने की कोशिश की कि किस तरह चोरी हुई और उससे जुड़ी सभी बातों को सामने रखा।"

तारिक अनवर ने कुलगाम आतंकी हमले पर कहा, "दुखद है, अफसोसनाक है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। हमें लगता है कि यह सोची समझी साजिश के तहत किया जा रहा है।

इससे कश्मीर की प्रगति को रोकने का प्रयास भी हो सकता है।"

उन्होंने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती पर कहा, "यह वही बात है कि पहले कीमतें बढ़ाई जाती हैं, फिर जनता को दिखाने के लिए कहा जाता है कि हम दाम कम कर रहे हैं।

आज मिडिल क्लास और गरीब आदमी सिलेंडर का इस्तेमाल नहीं कर सकते। बहुत सारे प्रवासी मजदूर शहरों से अपने घरों को लौट गए।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें