मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिम बंगाल में नेटवर्क समस्या पर दूरसंचार कंपनियों को तलब करेंगे मुख्य निर्वाचन अधिकारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पश्चिम बंगाल में नेटवर्क समस्या पर दूरसंचार कंपनियों को तलब करेंगे मुख्य निर्वाचन अधिकारी

कोलकाता। विशेष गहन पुनरीक्षण अभ्यास के दौरान बीएलओ द्वारा क्यूआर कोड स्कैन करने और प्रपत्र अपलोड करने में आ रही नेटवर्क समस्याओं को देखते हुए पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल सभी दूरसंचार कंपनियों के साथ बैठक करने जा रहे हैं। आयोग के एक‌ अधिकारी के अनुसार इस बैठक में वेबसाइट के सर्वर संबंधी दिक्कतों पर भी विस्तार से चर्चा होगी।बीएलओ लगातार यह शिकायत कर रहे हैं कि एसआईआर के काम में अत्यधिक दबाव के बीच उन्हें ऑनलाइन सूचनाएं अपलोड करने में कठिनाई हो रही है। कई इलाकों में उचित कनेक्टिविटी न मिलने से प्रपत्र अपलोड करने में देर लग रही है, जिसके कारण समय-सीमा को लेकर उन पर और अधिक दबाव बढ़ रहा है।इस परिस्थिति को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने नेटवर्क संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान खोजने का निर्णय लिया है। आयोग ने दूरसंचार कंपनियों को तलब कर नेटवर्क की गुणवत्ता, अपलोड स्पीड और सर्वर स्थिरता को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक कदमों की समीक्षा करने का निर्देश दिया है।गौरतलब है कि एसआईआर के दौरान कार्यभार बढ़ने से बीएलओ के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। हाल ही में दो महिला बीएलओ ने कथित रूप से काम के दबाव में आत्महत्या कर ली, जबकि कई लोग प्रक्रिया के बीच बीमार पड़ गए। इन घटनाओं के बाद आयोग ने जिला प्रशासन को अगले सप्ताह से बीएलओ को बकाया पारिश्रमिक का भुगतान शुरू करने का निर्देश दिया है ताकि उन पर आर्थिक और मानसिक दबाव न बढ़े।इधर, पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया को तुरंत रोकने की मांग की थी। सूत्रों के अनुसार दिल्ली से राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को बीएलओ की समस्याओं की विस्तृत जांच करने और वेबसाइट की तकनीकी खामियों को जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश मिले हैं। इसी के बाद सीईओ ने दूरसंचार कंपनियों के साथ बैठक बुलाने का निर्णय लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें