मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

रेखा पात्रा सहित भाजपा के छह उम्मीदवारों को मिलेगी केंद्रीय सुरक्षा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रेखा पात्रा सहित भाजपा के छह उम्मीदवारों को मिलेगी केंद्रीय सुरक्षा

कोलकाता । बशीरहाट से बीजेपी उम्मीदवार रेखा पात्रा को चुनाव के

दौरान केंद्रीय सुरक्षा मिलने जा रही है। सीआईएसएफ के जवान उनकी सुरक्षा

सुनिश्चित करेंगे। सूत्रों के मुताबिक रेखा को ''एक्स'' श्रेणी की सुरक्षा

मिलने वाली है। हालांकि, खबर है कि गृह मंत्रालय सिर्फ रेखा ही नहीं, बल्कि

कुल छह भाजपा उम्मीदवारों को केंद्रीय सुरक्षा मुहैया कराने जा रहा है।

रेखा के अलावा बहरामपुर के निर्मल साहा, मथुरापुर के अशोक पुरकाइत, जयनगर

के अशोक कंडारी, रायगंज के कार्तिक पाल और झाड़ग्राम के प्राणनाथ टुडू को

केंद्रीय बलों की सुरक्षा मिलेगी। सूत्रों ने बताया है कि केंद्रीय खुफिया

एजेंसी की ओर से चुनाव के दौरान इन सभी पर सुरक्षा का खतरा जताया गया है।

इसके बाद गृह मंत्रालय ने केंद्रीय बलों की सुरक्षा देने का निर्णय लिया

है। पूरे चुनाव के दौरान इन सभी को केंद्रीय सुरक्षा मिलती रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें