मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:33 · नई दिल्ली संस्करण

ऑपरेशन 'विस्टा 1.0' : दिल्ली में वीजा नियम तोड़ने वाले छह बांग्लादेशी नागरिक दबोचे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ऑपरेशन 'विस्टा 1.0' : दिल्ली में वीजा नियम तोड़ने वाले छह बांग्लादेशी नागरिक दबोचे

नई दिल्ली। मध्य जिले की स्पेशल स्टाफ की फॉरेनर सेल ने विदेशी नागरिकों द्वारा वीजा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन 'विस्टा 1.0' (वीजा स्टेटस वेरिफिकेशन) के दौरान छह बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।जांच में सामने आया कि सभी भारत में डबल एंट्री वीजा पर आए थे, लेकिन प्रत्येक यात्रा के लिए निर्धारित 15 दिन की अधिकतम अवधि समाप्त होने के बाद भी बिना अनुमति भारत में रह रहे थे। इसके बाद एफआरआरओ के माध्यम से उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान शफी इमाम नफीस सिद्दीकी (31), एहिया एहतेशाम (31), आसिफ मोल्ला (21), एमडी बुलबुल हुसैन (20), हसन शेख (24) तथा 21 वर्षीय एक महिला के रूप में हुई है। इनमें दो सिलहट, दो गोपालगंज और दो सिराजगंज (बांग्लादेश) के रहने वाले हैं।मध्य जिले के पुलिस उपायुक्त राेहित राजबीर सिंह ने रविवार काे बताया कि जिले की फॉरेनर सेल ने होटलों, गेस्ट हाउसों और विदेशी नागरिकों के ठहरने वाले अन्य प्रतिष्ठानों का विशेष सत्यापन अभियान चलाया। इसी दौरान नबी करीम स्थित अराकाशन रोड के एक होटल की जांच के दौरान छह बांग्लादेशी नागरिक ठहरे मिले। टीम ने उनके पासपोर्ट, वीजा और इमिग्रेशन रिकॉर्ड की जांच की तो पता चला कि सभी के पास भारतीय डबल एंट्री वीजा तो वैध था, लेकिन वीजा की शर्तों के अनुसार प्रत्येक बार भारत में अधिकतम 15 दिन ही ठहरने की अनुमति थी। सभी इस निर्धारित अवधि से अधिक समय तक भारत में रुके हुए थे।पूछताछ में सभी विदेशी नागरिकों ने स्वीकार किया कि वे वैध वीजा पर भारत आए थे और मध्य जिले के होटल में रह रहे थे। पुलिस ने उनके यात्रा दस्तावेज और इमिग्रेशन रिकॉर्ड का मिलान करने के बाद वीजा शर्तों के उल्लंघन की पुष्टि की। इसके बाद सभी को एफआरआरओ के समक्ष पेश किया गया, जहां उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करते हुए रिस्ट्रिक्शन ऑर्डर जारी किए गए। फिलहाल सभी छह बांग्लादेशी नागरिकों को सेवा धाम डिटेंशन सेंटर शाहजादा बाग, सराय रोहिल्ला भेज दिया गया है। जहां उन्हें डिपोर्टेशन की प्रक्रिया पूरी होने तक रखा जाएगा।वहीं जांच में अब तक किसी भी आरोपित का भारत में कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई केवल वीजा की शर्तों का उल्लंघन कर निर्धारित अवधि से अधिक समय तक भारत में रहने के मामले में की गई है।पुलिस उपायुक्त का कहना है कि ऑपरेशन 'विस्टा 1.0' आगे भी जारी रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें