मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

केन्द्रीय अंतरिम बजट जन विकास के लिए व्यर्थ : अखिलेश यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ। संसद के निचले सदन लोकसभा में गुरुवार को पेश अंतरिम बजट को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जन विकास को लेकर इसे व्यर्थ बताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर बजट को लेकर प्रतिक्रिया दी है।सपा अध्यक्ष ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि कोई भी बजट अगर विकास के लिए नहीं है और कोई भी विकास अगर जनता के लिए नहीं है तो वो व्यर्थ है। भाजपा सरकार ने जनविरोधी बजटों का एक दशक पूरा करके एक शर्मनाक रिकार्ड बनाया है, जो फिर कभी नहीं टूटेगा क्योंकि अब सकारात्मक सरकार आने का समय हो गया है। ये भाजपा का 'विदाई बजट' है।उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद के निचले सदन लोकसभा में आज अंतरिम बजट पेश किया है। देश के अर्थशास्त्री इस बजट को संतुलित बता रहे हैं। हालांकि टैक्स में बदलाव नहीं किया गया है। वहीं सैलरीड क्लास को कोई फायदा होता नहीं दिख रहा है, लेकिन देश के सुरक्षा को लेकर रक्षा बजट को बढ़ाया गया है। रक्षा खर्च 11.1 प्रतिशत बढ़ाया गया है, यह जीडीपी का 3.4 प्रतिशत होगा। वहीं ग्रामीण विकास और गरीबों के आवास योजना का लाभ दिए जाने का बजट बढ़ाया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें