मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

डीजल-पेट्रोल को GST में लाने की चर्चा के लिए तैयार केंद्र : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वित्त मंत्री ने मंगलवार को कहा कि राज्य चाहें तो केंद्र डीजल पेट्रोल की कीमतों पर चर्चा को तैयार है, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान- डीजल-पेट्रोल को GST में लाने की चर्चा के लिए तैयार केंद्र

नई दिल्ली : पेट्रोल-डीजल की कीमतों को GST के दायरे में लाने को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा बयान दिया हेै। वित्त मंत्री ने मंगलवार को कहा कि राज्य चाहें तो केंद्र डीजल-पेट्रोल की कीमतों पर चर्चा को तैयार है। निर्मला सीतारमण ने यह भी कहा कि उनको GST परिषद की बैठक में चर्चा से कोई गुरेज नहीं है, बस राज्य सरकार इसके लिए तैयार होनी चाहिएं।

आपको बता दें कि डीजल-पेट्रोल के दामों में पिछले एक साल से हुई बढ़ोत्तरी को लेकर देश में घमासान मचा हुआ है। वहीं, तेल की कीमत को कम करने को लेकर केंद्र और राज्य सरकार टैक्स कम करने के लिए एक-दूसरे के पाले में गेंद फेंक रहे हैं। इसके साथ ही डीजल-पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाने की चर्चा भी जोर पकड़ी थी। माना जा रहा है कि जीएसटी में आने के बाद तेल के दामों में 25 से 30 रुपए की कमी देखने को मिल सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें