मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

जनगणना 2027: स्व-गणना का आगाज, दिलीप घोष ने लोगों से सहयोग मांगा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जनगणना 2027: स्व-गणना का आगाज, दिलीप घोष ने लोगों से सहयोग मांगा

कोलकाता। जनगणना 2027 के स्व-गणना चरण में लोगों से भाग लेने की अपील पश्चिम बंगाल के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री दिलीप घोष ने की है। गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे वीडियो सोशल मीडिया पर जारी संदेश में घोष ने बताया कि एक अगस्त से 15 अगस्त तक स्मार्टफोन के माध्यम से निर्धारित वेबसाइट पर जाकर लोग अपना नाम और आवश्यक जानकारी स्वयं दर्ज करा सकते हैं।

दिलीप घोष ने बताया कि स्व-गणना के लिए se.census.gov.in वेबसाइट का उपयोग किया जा सकता है। इसके माध्यम से नागरिक अपने से संबंधित आवश्यक जानकारी जमा कर सकेंगे। इसके बाद 16 अगस्त से 14 सितंबर के बीच जनगणना कर्मी घर-घर जाकर शेष प्रक्रिया पूरी करेंगे।

घोष ने अपने संदेश में कहा कि जनगणना के दौरान लोगों द्वारा दी गई जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने आम लोगों से जनगणना में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि जनगणना में लोगों की भागीदारी देश के भविष्य की विकास योजनाओं और सरकारी योजनाओं की बेहतर योजना बनाने तथा उन्हें अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने में सहायक होगी। सही आंकड़ों के आधार पर विकास की प्राथमिकताएं तय करने में भी मदद मिलेगी।

दिलीप घोष ने लोगों से जनगणना में भाग लेकर देश के विकास में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ‘नया भारत’ और ‘नया बंगाल’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें