मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

'लव सेक्स और धोखा-2' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

फिल्म

‘लव सेक्स और धोखा’ में एक अलग तरह का और बेहद अनोखा कंटेंट देखने को मिला

था। यह फिल्म डेयरिंग और एक्साइटमेंट का मिक्सचर थी, जिसके लिए फिल्म को

हर तरफ से तारीफें मिली थीं। अब इस फिल्म के मेकर्स इसका सीक्वल ‘लव सेक्स

और धोखा-2’ लेकर आ रहे हैं, लेकिन यह फिल्म सेंसर बोर्ड के चक्कर में फंस

गई है। खबर है इस फिल्म के कई सीनों पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चला दी है।

जानकारी

के अनुसार ‘लव सेक्स और धोखा-2’ फिल्म सेंसर बोर्ड में सबमिट कर दी गई है।

खबर है कि फिल्म देखने के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कई कट्स लगा दिए

हैं। इस फिल्म के पहले भाग के भी बोल्ड और एक्सप्लिकिट कंटेंट कट की गई थे।

हाल ही में मार्क्स ने ‘लव सेक्स और धोखा-2’ का पहला डोज जारी किया जो

दर्शकों को चौंकाने में कामयाब रहा। फिल्म का पहला डोज दर्शकों के लिए एक

फ्रेश और बोल्ड कहानी की झलक दिखाता है। इतना ही नहीं मेकर्स ने फिल्म का

पहला डोज जारी करने से पहले एक डिस्क्लेमर भी जारी किया था, जिसमें

प्रोड्यूसर एकता आर कपूर और डायरेक्टर दिवाकर बनर्जी ने साफ लफ्जों में कहा

था कि फिल्म में सेंसिटिव और शॉकिंग कंटेंट हैं और इसे पर्सनल कंसीडरेशन

पर देखना चाहिए।

बालाजी मोशन पिक्चर्स, जो बालाजी

टेलीफिल्म्स की एक डिवीजन है और दिवाकर बनर्जी प्रोडक्शन की कल्ट मूवीज के

साथ मिलकर इस फिल्म को पेश किया जा रहा है। ‘लव सेक्स और धोखा-2’ की

प्रोड्यूसर एकता आर कपूर और शोभा कपूर हैं और इस फिल्म का निर्देशन दिवाकर

बनर्जी ने किया है। यह फिल्म 19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने

के लिए तैयार है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें