मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

दोपहिया वाहनों पर करते थे हाथ साफ, सीसीटीवी बने सुराग, दिल्ली पुलिस ने दबोचे तीन शातिर चोर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दोपहिया वाहनों पर करते थे हाथ साफ, सीसीटीवी बने सुराग, दिल्ली पुलिस ने दबोचे तीन शातिर चोर

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने वाहन चोरी के दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के पास 5 चोरी के दोपहिया वाहन भी बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस इन मामलों में आगे की कार्रवाई कर रही है।

पहला मामला दिल्ली की राजौरी गार्डन इलाके का है, जहां से पुलिस ने एक कुख्यात वाहन चोर को गिरफ्तार किया। आरोपी लगातार राजौरी गार्डन के इलाके में स्कूटर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर और विस्तृत जांच करने के बाद उसे गिरफ्तार किया। लगभग 50-60 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंच पाई।

आरोपी की पहचान विशाल रोहित के रूप में हुई।

गिरफ्तारी के समय एक वाहन उससे बरामद हुआ। लगातार पूछताछ के दौरान आरोपी ने राजौरी गार्डन के अधिकार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की कई अन्य वारदातों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर दो और चोरी की स्कूटियां बरामद की गईं।

आरोपी पहले भी चोरी, लूट, झपटमारी और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामलों में शामिल रहा है।

पूछताछ के दौरान, उसने बताया कि खराब आर्थिक स्थिति और गलत संगत के कारण वह आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गया। आगे की पूछताछ जारी है।

दूसरा मामला द्वारका जिले के मोहन गार्डन इलाके का है। पुलिस टीम ने चोरी का सामान बरामद करते हुए 2 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। 29 अप्रैल को मोहन गार्डन थाने में दर्ज एफआईआर में शिकायतकर्ता ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका एसी चोरी किया है। चोर को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया। टीम ने मोहन गार्डन, उत्तम नगर और रनहोला पुलिस स्टेशन क्षेत्रों में लगे 40 से अधिक सीसीटीवी की जांच की।

प्रयासों के परिणामस्वरूप, सीसीटीवी के विश्लेषण और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई। आखिर में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान मोहम्मद महफूज और सोनू सिंह रावत के रूप में हुई है। उनके कब्जे से चोरी किया गया विंडो एससी बरामद हुआ। इसके अलावा, चोरी के मोबाइल और एक चोरी की स्कूटी भी जब्त की गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें