मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

संदेशखाली पर शिकायतों का अब सीबीआई लेगी संज्ञान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
संदेशखाली पर शिकायतों का अब सीबीआई लेगी संज्ञान

नई दिल्ली । संदेशखाली में महिलाओं के खिलाफ अपराध और जमीन कब्जाने की शिकायतों के संबंध में अब सीधे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को शिकायत की जा सकती है। सीबीआई ने इसके लिए ईमेल आईडी "saneshkhali@cbi.gov.in" जारी की है।

सीबीआई ने इस ईमेल आईडी के व्यापक प्रचार के लिए भी स्थानीय प्रशासन से अनुरोध किया है। कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करने के लिए सीबीआई ने यह कदम उठाया है। सीबीआई इन शिकायतों पर सीधे संज्ञान लेगी।

सीबीआई ने एक जारी बयान में कहा है कि कलकत्ता उच्च न्यायालय की खंडपीठ के बुधवार 10 अप्रैल के आदेश के तहत यह ई मेल आईडी बनाई है। इस आईडी पर संदेशखाली उत्तर 24 परगना जिले के व्यक्तियों की शिकायतें दर्ज होंगी। वहीं महिलाओं के खिलाफ अपराध और जबरन जमीन हड़पने को लेकर मामला दर्ज किया जा सकता है।

उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार सीबीआई ने उत्तर 24 परगना के जिला मजिस्ट्रेट से भी अनुरोध किया है कि वे इलाके में "saneshkhali@cbi.gov.in" ईमेल आईडी का पर्याप्त प्रचार करें और व्यापक प्रसार वाले स्थानीय दैनिक समाचार पत्रों में एक सार्वजनिक सूचना भी जारी करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें