मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

नीट पेपर लीक मामले की जांच करने सीबीआई की स्पेशल टीम पटना पहुंची

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना, । नीट-यूजी परीक्षा -2024 में पेपर लीक समेत दूसरी

गड़बड़ियों की जांच के लिए सीबीआई ने तत्काल एक्शन शुरू कर दिया है। शनिवार

की रात केंद्र सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी थी। रविवार को

सीबीआई ने केस दर्ज किया और जांच के लिए दो खास टीमों का गठन किया। इनमें

से एक टीम रविवार शाम पटना पहुंच गयी है।

सीबीआई सूत्रों से

मिल रही जानकारी के मुताबिक टीम ने बिहार के ईओयू से संपर्क साधा है। ईओयू

से नीट पेपर लीक से संबंधित कागजातों और अब तक हुई जांच रिपोर्ट मांगी

गयी है। सीबीआई की टीम सारे कागजातों की तहकीकात के बाद अपनी कार्रवाई शुरू

करेगी।

इससे पहले सीबीआई की ओर से जारी जानकारी में बताया

गया है कि सीबीआई ने भारत सरकार के उच्च शिक्षा निदेशक की लिखित शिकायत के

आधार पर नीट परीक्षा में गडबड़ी से संबंधित एक आपराधिक मामला दर्ज किया है।

5 मई 2024 को नीट (यूजी) 2024 परीक्षा एनटीए द्वारा 571 शहरों में 4,750

केंद्रों पर आयोजित करायी गई थी जिसमें 23 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए

थे।

एफआईआर में कहा गया है कि नीट (यूजी) 2024 परीक्षा के

आयोजन के दौरान कुछ राज्यों में कुछ अलग-अलग घटनाएं हुईं। इसलिए, शिक्षा

मंत्रालय ने सीबीआई से गड़बड़ी की व्यापक जांच करने का अनुरोध किया है।

सीबीआई से कहा गया है कि वह नीट परीक्षा में साजिश, धोखाधड़ी, उम्मीदवारों,

संस्थानों और बिचौलियों द्वारा सबूतों को नष्ट करना, अनियमितताओं का पता

लगाये। अगर इस मामले में एनटीए से जुड़े लोग शामिल हैं तो उनकी भूमिका का

भी पता लगाया जाये।

सीबीआई ने आपराधिक मामला दर्ज करने के

साथ जांच शुरू कर दी है। सीबीआई ने दो विशेष टीमों का गठन किया है। सीबीआई

की विशेष टीमों को बिहार के पटना और गुजरात के गोधरा भेजा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें