मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

सीबीआई ने संदेशखाली में तलाशी के दौरान विदेशी पिस्तौल सहित अन्य हथियार व गोला-बारूद जब्त किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम

बंगाल के संदेशखाली में कई स्थानों पर अपनी तलाशी के दौरान विदेशी निर्मित

पिस्तौल सहित कुछ अन्य हथियार और गोला-बारूद जब्त किया है।

सीबीआई

को अपनी जांच के दौरान संदेशखाली में हथियारों का बड़ा जखीरा छिपा होने का

इनपुट मिला था। सीबीआई अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

सीबीआई

ने कथित तौर पर स्थानीय टीएमसी नेता शाहजहां शेख द्वारा उकसाई गई भीड़

द्वारा प्रवर्तन निदेशालय की टीम पर हमले के सिलसिले में शुक्रवार को

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में छापेमारी की है ।

सीबीआई

की टीम पर 5 जनवरी को सुंदरबन की सीमा से लगे नदी डेल्टा संदेशखाली में उस

समय हमला किया गया था, जब वह कथित राशन घोटाले के सिलसिले में शेख के

परिसर पर छापा मारने गई थी। यहां पर 1,000 लोगों की भीड़ के हमले के बाद

ईडी के तीन अधिकारी घायल हो गए थे।

कलकत्ता

हाई कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने 5 जनवरी को घटनाओं से संबंधित तीन

प्राथमिकी दर्ज की थीं। शेख को पश्चिम बंगाल पुलिस ने हमले के सिलसिले में

29 फरवरी को गिरफ्तार किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें