मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की छापेमारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

सिसोदिया बोले अच्छे काम के लिए किया जा रहा परेशाननई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम पहुंची है। इसकी सूचना सिसोदिया ने खुद शुक्रवार को ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा कि उनके घर सीबीआई पहुंची है और वह जांच में सहयोग करेंगे।सिसोदिया ने कहा कि वह कट्टर ईमानदार हैं। लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए हमारा देश अभी तक नम्बर-1 नहीं बन पाया।सिसोदिया ने कहा कि हम सीबीआई का स्वागत करते हैं। जांच में पूरा सहयोग देंगे ताकि सच जल्द सामने आ सके। अभी तक मुझ पर कई केस किए लेकिन कुछ नहीं निकला। इसमें भी कुछ नहीं निकलेगा। सिसोदिया ने कहा कि देश में अच्छी शिक्षा के लिए उनका काम रोका नहीं जा सकता।सिसोदिया ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि ये लोग दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य के शानदार काम से परेशान हैं। इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री को पकड़ा है ताकि शिक्षा स्वास्थ्य के अच्छे काम रोके जा सके। उन्होंने कहा कि हम दोनों के ऊपर झूठे आरोप लगाए गए हैं। कोर्ट में सच सामने आ जाएगा।उन्होंने कहा कि उनको साज़िशें तोड़ नहीं पाएंगी। दिल्ली के लाखों बच्चों के लिए ये स्कूल बनाए है, लाखों बच्चों की ज़िंदगी में आई मुस्कान उनकी ताकत है।सीबीआई ने दिल्ली में 21 ठिकानों पर आवकारी नीति को लेकर मारे छापेदिल्ली में शराब बिक्री को लेकर लाई गई नई आवकारी नीति में भ्रष्टाचार की जांच कर रही सीबीआई ने आज सात राज्यों के 21 स्थानों पर छापेमारी की है। इसमें उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का आवास भी शामिल है। इससे जुड़ी एफआईआर में 4 नौकरशाहों सहित मनीष सिसोदिया का नाम भी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें