मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

महुआ मोइत्रा के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोलकाता। घूस लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में संसद से निष्कासित तृणमूल कांग्रेस नेत्री महुआ मोइत्रा की मुश्किलें दोबारा बढ़ गई हैं। शुक्रवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने उनके कोलकाता समेत अन्य ठिकानों पर छापेमारी की है।सीबीआई इस मामले में तृणमूल नेता के कोलकाता के अलीपुर स्थित आवास और अन्य स्थानों पर तलाशी ले रही है। केंद्रीय एजेंसी के एक सूत्र ने बताया कि सीबीआई ने लोकपाल के निर्देश पर एफआईआर दर्ज की है। लोकपाल ने मंगलवार को सीबीआई को घूस लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में महुआ मोइत्रा के खिलाफ लगाए गए आरोपों के सभी पहलुओं की जांच का आदेश दिया था। साथ ही छह महीने के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा था।उल्लेखनीय है कि घूस लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में पिछले साल दिसंबर को महुआ मोइत्रा को सांसद पद से हाथ धोना पड़ा था। लोकसभा ने इस मामले में अपनी आचार समिति की रिपोर्ट को आधार बनाया था, जिसमें रुपये लेकर सवाल पूछने के मामले में उन्हें दोषी ठहराया गया था।भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष के पास शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने कहा था कि महुआ ने अडानी के खिलाफ संसद में प्रश्न पूछने के लिए दुबई स्थित व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी से नकद और उपहार लिए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें