मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

तिरूपति मंदिर के प्रसाद में मिलावट की हो सीबीआई जांच:लवली आनंद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी चंपारण। शिवहर सांसद लवली आनंद ने तिरूमाला तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलावट करने के मामले को सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।सांसद ने कहा कि संविधान किसी को भी जन आस्था से खिलवाड़ करने की अनुमति नही देता है। यह असहनीय है।उन्होने कहा कि आखिर लोगों की आस्था से खिलवाड़ करने का उन्हें किसने अधिकार दिया? ऐसे में हम इसकी सीबीआई जांच कराने की मांग करते है,ताकि तिरूपति जैसे पवित्र स्थल पर आस्था के साथ खिलबाड़ करने वाले साजिशकर्ताओ का खुलासा हो सके।दरअसल शिवहर सांसद लवली आनंद सोमवार को मोतिहारी के सर्किट पहुंची थी,जहां उन्होने पत्रकारों को संबोधित करते कहा कि बिहार में भूमि सर्वे को फिलहाल रोकने की जरूरत है, क्योंकि क्षेत्र भ्रमण के दौरान यह सामने आया है,कि रैयतों के पास अभी कागजात उपलब्ध नही हो सका है। सरकार को पहले उन्हे कागजात मुहैया कराना चाहिए।उन्होंने कहा कि बिहार में भूमि सर्वे होना जरूरी है,लेकिन इसके लिए जल्दबाजी ठीक नहीं है। इसको लेकर हम जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी बात रखेगे।उन्होने नवादा में महादलितों के घर जलाए जाने के सवाल कहा कि ऐसी घटना बहुत ही दुखद है। नीतीश सरकार ऐसे लोगो के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही हैं।उन्होने कहा कि चुनाव के दौरान हमने शिवहर की जनता से कुछ वायदे किये थे।जिसमे रीगा चीनी मिल चालू करने का वायदा पूरा होने जा रहा है।शेष पर कार्य हो रहा है। वह भी शीघ्र पूरे होगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें