मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

ईडी के बाद अब सीबीआई ने भी के. कविता के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । ईडी के बाद अब सीबीआई ने भी शुक्रवार को दिल्ली

शराब घोटाला मामले में बीआरएस नेता के. कविता के खिलाफ दिल्ली के राऊज

एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने चार्जशीट

पर संज्ञान लेने के मामले पर 6 जुलाई को सुनवाई करने का आदेश दिया।

कोर्ट

ने आज ही के. कविता की सीबीआई के मामले में न्यायिक हिरासत 21 जून तक

बढ़ाने का आदेश दिया। आज के. कविता की सीबीआई के मामले में न्यायिक हिरासत

खत्म हो रही थी, जिसके बाद उन्हें वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में

पेश किया गया। कोर्ट ने ईडी की ओर से के. कविता के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर

29 मई को संज्ञान लिया था। ईडी ने 17 मई को सातवीं पूरक चार्जशीट दाखिल की

थी, जिसमें आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को

आरोपित बनाया है।

इस मामले में अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया है,

जिसमें अरविंद केजरीवाल, पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आम आदमी

पार्टी के सांसद संजय सिंह, बीआरएस नेता कविता हैं। केजरीवाल ने 21 दिनों

तक अंतरिम जमानत पर रहने के बाद 2 जून को तिहाड़ में सरेंडर कर दिया है,

जबकि संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट नियमित जमानत दे चुकी है। केजरीवाल की

नियमित जमानत याचिका पर अगली सुनवाई राऊज एवेन्यू कोर्ट में 14 जून को

होगी।

केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को देर शाम को पूछताछ के बाद

गिरफ्तार कर लिया था। ईडी ने संजय सिंह को 4 अक्टूबर को उनके सरकारी आवास

पर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। ईडी ने इस मामले में मनीष सिसोदिया को 9

मार्च, 2023 को पूछताछ के बाद तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था। सिसोदिया

को पहले सीबीआई ने 26 फरवरी, 2023 को गिरफ्तार किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें