मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:21 · नई दिल्ली संस्करण

यूपी के जालौन में डाक विभाग के दो अधिकारियों को सीबीआई ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यूपी के जालौन में डाक विभाग के दो अधिकारियों को सीबीआई ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में । रिश्वतखोरी के एक मामले में डाक विभाग के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए अधिकारियों में कोंच सब-डिविजन पोस्ट ऑफिस के सब-डिविजनल इंस्पेक्टर प्रतीक भार्गव और चंदुर्रा पोस्ट ऑफिस के ब्रांच पोस्ट मास्टर अमीर हसन शामिल हैं।

सीबीआई ने इन दोनों को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा और 16 दिसंबर को गिरफ्तार किया था।

यह मामला एक शिकायतकर्ता की ओर से शुरू हुआ, जो खुद डाक विभाग का कर्मचारी है। शिकायतकर्ता का ट्रांसफर हो गया था, लेकिन उसे रिलीव नहीं किया जा रहा था। साथ ही अक्टूबर महीने की सैलरी पास नहीं हो रही थी और उसके जाति प्रमाण पत्र की दोबारा जांच का मामला भी लंबित था।

इन कामों को कराने के लिए आरोपियों ने शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। आरोप है कि सब-डिविजनल इंस्पेक्टर प्रतीक भार्गव ने पहले ही धमकी देकर और मजबूर करके शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपए ले लिए थे।

इसके बाद बातचीत हुई और रकम को घटाकर 12,500 रुपए पर सहमति बनी। इस दौरान प्रतीक भार्गव ने अतिरिक्त 2,500 रुपए भी ले लिए। बाकी बची 5 हजार रुपए की रकम के लिए सीबीआई ने 16 दिसंबर को जाल बिछाया। जैसे ही दोनों आरोपी शिकायतकर्ता से यह रकम मांगते और लेते दिखे, सीबीआई की टीम ने उन्हें मौके पर ही धर दबोचा। दोनों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

सीबीआई ने इस मामले की जांच 15 दिसंबर को ही शुरू कर दी थी, जब शिकायत मिली थी। एजेंसी ने शिकायत की पुष्टि की और फिर ट्रैप ऑपरेशन चलाया। गिरफ्तारी के बाद जांच जारी है और अन्य संभावित लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें