मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

सीबीआई ने एमसीडी के मलेरिया इंस्पेक्टर सहित दो लोगों को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली नगर निगम ( एमसीडी) पश्चिमी क्षेत्र राजा गार्डन के मलेरिया इंस्पेक्टर मुकेश और एक पूर्व-संविदा कर्मचारी रोहित को 10,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता की शिकायत पर पूर्व-संविदा कर्मचारी रोहित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। सीबीआई के मुताबिक आरोपित के खिलाफ नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में भी शिकायत दर्ज है।

आरोपित (पूर्व संविदा कर्मचारी) ने शिकायत को बंद करने और आगे कानूनी कार्रवाई न करने के लिए शिकायतकर्ता से 10,000 रु. रुपये की रिश्वत की मांग की थी। इसे सीबीआई ने रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। कार्यवाही के दौरान पूर्व संविदा कर्मचारी ने खुलासा किया कि एमसीडी मलेरिया इंस्पेक्टर ने उससे रिश्वत की मांग की थी।

इसके बाद सीबीआई ने पश्चिमी क्षेत्र राजा गार्डन के मलेरिया इंस्पेक्टर को पूर्व संविदा कर्मचारी से रिश्वत लेते हुए इस रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस क्रम में आरोपितों के परिसरों की तलाशी ली जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें