मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

तमलुक में नाका चेकिंग के दौरान एक करोड़ नगदी बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तमलुक में नाका चेकिंग के दौरान एक करोड़ नगदी बरामद

पूर्व मेदिनीपुर। विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मेदिनीपुर जिले के तमलुक इलाके में पुलिस की नाका चेकिंग के दौरान करीब एक करोड़ रुपये नकद बरामद होने से इलाके में हलचल मच गई।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर शाम को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान तमलुक थाने के निकाशी बाजार इलाके में नाका चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान अधिकारियों ने एक निजी कार को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई, जिसकी कुल राशि करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।कार में सवार दो व्यक्तियों ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया और दावा किया कि यह रकम तमलुक-घाटल केंद्रीय सहकारी बैंक की है। उन्होंने अपने पहचान पत्र भी दिखाए, लेकिन मौके पर पैसे से संबंधित जरूरी वैध दस्तावेज या स्पष्ट हिसाब पेश नहीं कर पाए।घटना की सूचना मिलने पर बैंक के अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और कुछ कागजात दिखाए। हालांकि प्रशासन का कहना है कि पर्याप्त प्रमाण नहीं मिलने के कारण फिलहाल पूरी राशि जब्त कर ली गई है।विधानसभा चुनाव से पहले इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद पुलिस और चुनाव आयोग इस बात की जांच कर रहे हैं कि कहीं इसके पीछे कोई अन्य उद्देश्य तो नहीं है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें