मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:39 · नई दिल्ली संस्करण

नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म व उत्पीड़न का आरोप, आत्महत्या मामले में केस दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म व उत्पीड़न का आरोप, आत्महत्या मामले में केस दर्ज

जौनपुर, । उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर में मीरगंज थाना अंतर्गत पुलिस ने विवाहित महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने तथा उसे आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में वर्तमान में केराकत तहसील में तैनात नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव के विरुद्ध शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस संबंध में शनिवार को जानकारी लेने पर अपर पुलिस अधीक्षक शहर आयुश श्रीवास्तव ने बताया कि मीरगंज थाना क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी पुत्री श्वेता सिंह का विवाह वर्ष 2014 में बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। उसकी एक 10 वर्षीय पुत्री भी है। तहरीर में कहा गया है कि सुलतानपुर जिले के अमहट कोतवाली क्षेत्र के गोरा बारीक गांव निवासी विवेक श्रीवास्तव का उनके घर आना जाना था।

वह वर्तमान में केराकत तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात हैं। मछलीशहर तहसील में तैनाती के दौरान उन्होंने श्वेता सिंह से निकटता बढ़ाई और शादी का झांसा देकर अपने साथ रखने लगे।तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपित ने पीड़िता का मानसिक उत्पीड़न किया, पर्यटन स्थलों पर ले जाकर अश्लील वीडियो बनाए तथा अन्य अधिकारियों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी डाला।

इन परिस्थितियों से परेशान होकर श्वेता सिंह ने 09 मार्च को फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।मृतका की मां की तहरीर के आधार पर मीरगंज थाना पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें