मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

युवक ने नाबालिग के साथ किया रेप, मामला दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
युवक ने नाबालिग के साथ किया रेप, मामला दर्ज

हरिद्वार।

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या के प्रयास की सनसनीखेज घटना सामने आई है। दरिंदे ने पहले किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाया, फिर दुष्कर्म कर बेरहमी से पीटा और मरा समझकर झाड़ियों में फेंक दिया।

पीड़िता के पिता ने कोतवाली रानीपुर में दी तहरीर में बताया कि वह सिडकुल की फैक्ट्रियों में मजदूरी कर परिवार पालता है। 3 अगस्त को बेटी सहेली के घर किताब लेने गई थी, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास और सहेली के घर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच पुलिस ने फोन कर बताया कि बेटी गंभीर हालत में मिली है। पहले उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया।

होश आने पर किशोरी ने आपबीती सुनाई।

आरोप है कि शेखर पुत्र यशपाल, निवासी जिला बिजनौर हाल निवासी ब्रह्मपुरी सिडकुल, हरिद्वार उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। नशीला पदार्थ पिलाकर बीएचईएल क्षेत्र की सुनसान झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपित ने सिर और जबड़े पर वार किए। मारपीट इतनी बेरहमी से की कि किशोरी का जबड़ा टूट गया और सिर में गंभीर चोटें आईं।

प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी ने को बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। पीड़िता का एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें