मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:36 · नई दिल्ली संस्करण

भारत में नहीं मिला कोरोना के नए वैरिएंट का मामला, दक्षिण अफ्रीका में सी.1.2 बेहद संक्रामक, टीका भी बेअसर

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

दक्षिण अफ्रीका में मिले और अन्य कई देशों तक फैले कोरोना वायरस के नए वैरिएंट सी.1.2 के खतरे के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि देश में अभी इस वैरिएंट का कोई मामला नहीं पाया गया है।

नई दिल्ली : दक्षिण अफ्रीका में मिले और अन्य कई देशों तक फैले कोरोना वायरस के नए वैरिएंट सी.1.2 के खतरे के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को स्पष्ट किया कि देश में अभी इस वैरिएंट का कोई मामला नहीं पाया गया है। इस वैरिएंट को बहुत ही संक्रामक बताया जा रहा है और टीके से पैदा प्रतिरक्षा तंत्र को भी यह चकमा दे रहा है। मंत्रालय ने यह भी कहा है कि देश में वायरस के ब्रेकथ्रू संक्रमण के मामले भी अपेक्षित संख्या के भीतर ही हैं।

भारत में सी.1.2 वैरिएंट का कोई मामला नहीं

राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान (एनआइसीडी) के मुताबिक सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में इस साल मई में इस संभावित वैरिएंट आफ इंटरेस्ट (सी.1.2) का पता चला था। सरकार ने कहा कि भारत में अभी तक सी.1.2 वैरिएंट का कोई मामला नहीं मिला है। संबंधित संस्थानों और विभागों को इस संबंध में सतर्क कर दिया गया है और इस पर नजर रखी जा रही है।

डब्ल्यूएचओ ने कहा- दुनिया भर में सी.1.2 वैरिएंट के 100 मामले मिले

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक दुनिया भर में अभी तक इसके 100 मामले मिले हैं। चीन, कांगो, मारीशस, ब्रिटेन, न्यूजीलैंड, पुर्तगाल और स्विटजरलैंड में इसके मामले पाए गए हैं।

देश में वायरस के ब्रेकथ्रू संक्रमण के मामले भी अपेक्षित संख्या के भीतर

इस बीच, कोरोना संक्रमण के वैरिएंट का पता लगाने के लिए देश में बनाए गए 28 प्रयोगशालाओं के संगठन इंडियन सार्स-कोव-2 जीनोमिक कंसोर्टियम (इंसाकाग) ने कहा है कि ब्रेकथ्रू संक्रमण के मामले अपेक्षित संख्या के भीतर ही हैं। टीकाकरण के बाद भी जब कोई व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित हो जाता है तो उसे ब्रेकथ्रू संक्रमण का मामला कहते हैं।

डेल्टा वैरिएंट से जुड़े कुल 856 मामले पाए गए

इंसाकाग ने कहा कि देश में डेल्टा वैरिएंट और उससे पैदा हुए अन्य वैरिएंट के कुल 856 मामले पाए गए हैं। इजरायल में पाए गए एवाई.12 के मामले भी देश में नहीं मिले हैं। संगठन का कहना है कि इन सभी वैरिएंट के खिलाफ वैक्सीन कारगर है और बीमारी को गंभीर होने से बचाती है।

पिछले 24 घंटे में देश में 41 हजार से ज्यादा नए मामले मिले

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 41965 नए मामले मिले हैं और 460 मौतें हुई हैं। इस दौरान सक्रिय मामलों में भी साढ़े सात हजार से ज्यादा की वृद्धि हुई है और वर्तमान में सक्रिय मामले 3,78,181 हो गए हैं जो कुल मामलों का 1.15 फीसद है। दैनिक संक्रमण दर एक बार फिर तीन फीसद के नीचे आ गई है और साप्ताहिक संक्रमण दर भी पिछले 66 दिनों से तीन फीसद से नीचे ही बनी हुई है।

देश में कोरोना की स्थिति

24 घंटे में नए मामले 41,965

कुल सक्रिय मामले 3,78,181

24 घंटे में टीकाकरण 1.33 करोड़

कुल टीकाकरण 65.41 करोड़

(आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय के)

बुधवार सुबह 08:00 बजे तक कोरोना की स्थिति

नए मामले 41,965

कुल मामले 3,27,68,880

सक्रिय मामले 3,78,181

मौतें (24 घंटे में) 460

कुल मौतें 4,39,020

ठीक होने की दर 97.51 फीसद

मृत्यु दर 1.34 फीसद

पाजिटिविटी दर 2.61 फीसद

सा.पाजिटिविटी दर 2.58 फीसद

जांचें (मंगलवार) 16,06,785

कुल जांचें (मंगलवार) 52,31,84,293

बुधवार 06:00 बजे तक किस राज्य में कितने टीके

महाराष्ट्र 9.22 लाख

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें