मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

अमेठी में छात्रा के लापता होने का मामला, मां की तहरीर पर FIR दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अमेठी में छात्रा के लापता होने का मामला, मां की तहरीर पर FIR दर्ज

अमेठी। उत्तरप्रदेश के जनपद अमेठी के कोतवाली क्षेत्र से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार छात्रा 24 जुलाई की सुबह घर से यह कहकर निकली थी कि वह अपने मामा के घर जा रही है, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। जब वह मामा के घर भी नहीं पहुंची तो परिवार की चिंता बढ़ गई और परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर कई दिनों तक छात्रा की खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। परिवार का कहना है कि छात्रा के पास निजी मोबाइल फोन भी नहीं था, जिससे उससे संपर्क करना या उसकी लोकेशन का पता लगाना संभव नहीं हो सका। काफी प्रयासों के बाद भी छात्रा का पता न चलने पर 28 जुलाई को उसकी मां ने कोतवाली अमेठी पहुंचकर लिखित तहरीर दी ।

अमेठी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्रीराम पांडेय ने बुधवार को बताया कि मामले की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए मां की तहरीर के आधार पर मंगलवार को ही तत्काल बीएनएस की धारा 137(2) के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छात्रा के संभावित ठिकानों, आने-जाने के रास्तों और उसके संपर्क में रहने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ कर हर पहलू की जांच की जा रही है। छात्रा की सकुशल बरामदगी पुलिस की प्राथमिकता है और उसकी तलाश के लिए पुलिस टीमें लगातार सक्रिय होकर विभिन्न स्थानों पर जांच एवं खोजबीन कर रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें