राजगढ़ः देवी-देवताओं को लेकर अपमानित पोस्ट करने वाले पर केस दर्ज
राजगढ़,
25 जनवरी । लीमाचैहान थाना क्षेत्र के ग्राम भ्याना में रहने वाले
युवक ने हिन्दू देवी-देवताओं को अपमानित करने की दृष्टि से सोशल मीडिया पर
पोस्ट शेयर की, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई। पुलिस ने गुरुवार को
फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज
किया। पुलिस के अनुसार ग्राम भ्याना निवासी विनोद (44)पुत्र शांतिलाल
पाटीदार ने बताया कि गांव के शहीद पुत्र शमशुद्दीन ने सोशल मीडिया पर
हिन्दू देवी-देवाताओं को लेकर अपमानित पोस्ट शेयर की, जिससे धार्मिक
भावनाओं को ठेस लगी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 153, 295ए, 505 (2) के
तहत प्रकरण दर्ज किया।





