मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ: दूसरे समुदाय के लोगों ने गणेश मूर्ति पर फेंका पत्थर, कलश टूटा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र में रहने वाले परिवार ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर घर के बाहर गणेश मूर्ति रखकर पूजा पाठ कर रहे हैं। मंगलवार की शाम को जब आरती हो रही थी, तभी कुछ दूसरे समुदाय के लोगों ने गणेश मूर्ति को खंडित करने का प्रयास किया। पत्थर फेंककर मूर्ति के पास रखे कलश को तोड़ दिया, जिससे पूजा खंडित हो गयी। इस घटना से परिवार काफी आहत है। उसने इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस में शिकायत की है।पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने बुधवार को बताया कि चिनहट के गंगा विहार कॉलोनी छोटी मस्जिद के पास रहने वाली किरन चौरसिया ने एक तहरीर दी है। इसमें उन्होंने बताया कि गणेश चतुर्थी पर हर वर्ष की तरह इस साल भी घर पर गणेश मूर्ति की स्थापित कर पूजा पाठ किया जा रहा है। लेकिन मोहल्ले के रहने वाले दुसरे समुदाय के लोग आरती के वक्त इस्लामिक झंडा लाकर उत्तेजक नारेबाजी करते हैं। धमकी देते हुए चले जाते हैं, इससे उनके पूजा व्यवधान उत्पन्न होता है।उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम को रोजाना की तरह उनकी बेटी पड़ोसी लड़कियों के साथ आरती कर रही थी। इसी दौरान दूसरे समुदाय के लोग आये और मूर्ति को खंडित करने के इरादे से उनके द्वारा फेंका गया पत्थर कलश पर लगा जो टूट गया। इससे उनकी पूजा खंडित हो गई। युवकों के इस हरकत से उनकी धार्मिक भावना आहत हुई है। दोषियों पर कार्रवाई के लिए पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत की हैं। मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें