मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले चिकित्सक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मीरजापुर,

18 जनवरी अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली श्रीरामलला की प्राण

प्रतिष्ठा को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले एक डॉक्टर के

खिलाफ पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज किया। सीएमओ ने नोटिस जारी कर

स्पष्टीकरण मांगा है।

विश्व हिंदू परिषद के राजगढ़ प्रखंड अध्यक्ष

रविंद्र सिंह ने मंगलवार को राजगढ़ थाने पर सोशल मीडिया पर 22 जनवरी को

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने

वाले चिकित्सक के खिलाफ तहरीर दी थी।

आरोप लगाया था कि न्यू

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खटखरिया में तैनात डा. अजित केसरवानी ने अपने

फेसबुक अकाउंट पर 22 जनवरी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इससे आमजन तथा

हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। यह पोस्ट

कर्मचारी आचरण सेवा नियमावली के भी विपरित है।

पुलिस ने आरोपी

चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मुख्य

चिकित्साधिकारी ने संबंधित डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण

की मांग की है।

राजगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह पटेल

ने बताया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए

विश्व हिंदू परिषद के राजगढ़ प्रखंड अध्यक्ष ने एक चिकित्सक के खिलाफ तहरीर

दी थी। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें