मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

भ्रष्टाचार के मामले में महाविद्यालय के प्रशासक और प्राचार्य पर मुकदमा दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भ्रष्टाचार के मामले में महाविद्यालय के प्रशासक और प्राचार्य पर मुकदमा दर्ज

भ्रष्टाचार के मामले में महाविद्यालय के प्रशासक और प्राचार्य पर मुकदमा दर्ज

लखीमपुर खीरी, 14 मार्च । भगवानदीन आर्य कन्या महाविद्यालय में पूर्व में किए गए भष्टाचार के मामले में एक प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। जिसमें विद्यालय के तथाकथित प्रशासक मुदित दीक्षित एवं पूर्व कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. सुरचना त्रिवेदी पर गम्भीर विनियमिताओं एवं गबन के आरोप लगाए गए हैं।

सदर कोतवाल चंद्रशेखर सिंह ने मंगलवार को बताया कि महाविद्यालय में विगत तीन वर्षों से प्रबन्धकीय विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी मध्य में महाविद्यालय के कोष से विभिन्न मदों में लाखों रुपये की अवैध निकासी की गयी। इसे शासन को लाखो रुपये की क्षति हुई।

कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. सुरचना त्रिवेदी ने अवैध रूप से मुदित दीक्षित के हस्ताक्षर प्रमाणित कर लाखों रुपये की निकासी नकद एवं वियर की गयी। जबकि नियमानुसार प्रबन्धक के हस्ताक्षर विभागीय उच्च अधिकारी से प्रमाणित होने चाहिए। इस तथ्य को संज्ञान में लेते हुए शासन द्वारा गठित विशेष सम्परीक्षक द्वारा जांच करवा कर अनियमितता पाये जाने पर धारा-57, 58 की कार्यवाही करते हुये प्रबन्ध समिति भंग कर जिलाधिकारी को प्राधिकारी नियंत्रक बनाया गया। मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें