मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व मेदिनीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पूर्व मेदिनीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद

पूर्व मेदिनीपुर। मेदिनीपुर जिला पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में ले लिया। मंगलवार देर शाम पुलिस की ओर से इस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि की गई।पुलिस ने छह नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निजी कार की तलाशी लेकर लगभग 40 किलो गांजा जब्त किया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को जिला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खड़गपुर की ओर से एक निजी कार में भारी मात्रा में मादक पदार्थ कोलकाता ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पांशकुड़ा थाना पुलिस ने ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिगधा इलाके में नाकाबंदी की। संदेह के आधार पर जब खड़गपुर की ओर से आ रही नीले रंग की कार को रोका गया और उसकी सघन तलाशी ली गई, तो वाहन के भीतर बोरियों में भरा गांजा बरामद हुआ। वजन करने पर गांजे की मात्रा करीब 40 किलोग्राम पाई गई। पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ जब्त कर कार सवार दो व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया।पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पांशकुड़ा थाना पुलिस ने दोनों आरोपित तस्करों को तमलुक अदालत में पेश किया जाएगा। तस्करी में प्रयुक्त नीले रंग की कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।जारी आधिकारिक बयान में पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें