मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे सब्जी खरीद रहे 4 को कुचला,एक की हालत नाजुक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी

चंपारण,03 जनवरी जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में सड़क किनारे

सब्जी खरीद रहे 4 लोगों को अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। इसमें एक की

स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना से नाराज ग्रामीणों ने कार चालक को बंधक बना

लिया।साथ ही मौके पर पहुंची गाड़ी में भी तोड़फोड किया गया।

घटना

पकड़ीदयाल-मधुबन मार्ग के बाजिदपुर चौक की बतायी गयी है,जहां शुक्रवार देर

शाम एक तेज रफ्तार अनियंत्रित टाटा नेक्सन कार सड़क किनारे सब्जी खरीद रह 4

लोगो को बुरी तरह कुचलते हुए एक दुकान में घुस गई। घायलो में घेघवा गांव

के अवधेश साह (50), राजेश साह (40), बाजिदपुर के सुरेश राय (60) और लक्ष्मण

राय (45) है। जिसमे लक्ष्मण की स्थिति नाजुक है,उसे इलाज के लिए

मुजफ्फरपुर भेजा गया है,जबकि तीन अन्य का इलाज मोतिहारी मे चल रहा है।

घटना

के बाद स्थानीय लोगो ने कार चालक को पकड़कर बंधक बना लिया।जिसकी सूचना पर

मौके पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। जिसमें पुलिस की गाड़ी

क्षतिग्रस्त हो गई है।हालांकि पकड़ीदयाल डीएसपी सुबोध कुमार के पहुंचने के

बाद ग्रामीणों को समझा-बूझाकर कार चालक को उनके कब्जे से मुक्त करा लिया

गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें