मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:04 · नई दिल्ली संस्करण

शराब से भरी कार तालाब में गिरी, दो सेल्समैन दोस्तों की डूबने से मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
शराब से भरी कार तालाब में गिरी, दो सेल्समैन दोस्तों की डूबने से मौत

टोंक। झिराना थाना क्षेत्र में गुरुवार रात अरनिया काकड़ गांव के पास दादिया नाड़ी में शराब के कार्टून से भरी एक कार गिर गई। कार में सवार दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। हादसे का पता शुक्रवार सुबह तब चला, जब ग्रामीणों ने तालाब में डूबी कार देखी।शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को तालाब में एक कार नजर आई, जिसका कुछ हिस्सा पानी के ऊपर दिखाई दे रहा था। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया।कुछ युवक पानी में उतरे और कार का गेट खोलकर अंदर देखा। ड्राइविंग सीट पर एक युवक का शव मिला, जबकि पीछे की सीट पर दूसरा युवक शराब के कार्टून के नीचे दबा हुआ मिला। कार के गेट लॉक होने के कारण दोनों बाहर नहीं निकल पाए थे।थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मृतकों की पहचान हंसराज (40) पुत्र गोपाल गुर्जर और उनके दोस्त हंसराज (42) पुत्र भैरूलाल गुर्जर के रूप में हुई है।दोनों टोंक जिले के डिग्गी क्षेत्र के सोडा गांव के रहने वाले थे और शराब के ठेके पर सेल्समैन के रूप में काम करते थे।गुरुवार रात दोनों युवक कार में देसी शराब के पव्वों से भरे कार्टून लेकर गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दादिया नाड़ी के पास मोड़ पर कार बेकाबू हो गई और सीधे तालाब में जा गिरी। पानी में गिरने के बाद कार के गेट नहीं खुल पाए और दोनों युवक अंदर ही फंस गए।पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर पहले दोनों शवों को बाहर निकाला। इसके बाद ट्रैक्टर की मदद से कार को तालाब से बाहर निकाला गया।दोनों शवों का झिराना (टोंक) अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें