मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ में बेकाबू कार कई वाहनाें से टकराई, दो की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लखनऊ में बेकाबू कार कई वाहनाें से टकराई, दो की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सैरपुर थाना क्षेत्र स्थित आईआईएम रोड पर सोमवार देर रात को सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। छह से अधिक लोग घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।सैरपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार कोरी ने बताया कि आईआईएम रोड पर आर-से लॉन के सामने सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू हो गई और सामने खड़े व गुजर रहे कई वाहनों में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दिया।मृतकों की पहचान गुडंबा निवासी राजकुमार (37) और मिथलेश (40) के रूप में हुई हैं। ये दोनों कैटरिंग का काम करते थे। हादसे के समय वे अपने काम से लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। टक्कर मारने वाले कार चालक की भी हालत नाजुक है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें