मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

इटावा-कानपुर हाइवे पर मवेशी से टकराई कार, दुर्घटना में तीन लोगों की हालत गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
इटावा-कानपुर हाइवे पर मवेशी से टकराई कार, दुर्घटना में तीन लोगों की हालत गंभीर

इटावा-कानपुर हाइवे पर मवेशी से टकराई कार, दुर्घटना में तीन लोगों की हालत गंभीर- अनंतराम टोल प्लाजा के पास हुआ हादसाऔरैया, 27 फरवरी । इटावा-कानपुर नेशनल हाईवे पर अनंतराम टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार कार सोमवार की सुबह आवारा मवेशी से टकराकर हदासे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में तीन कार सवार गंभीर रुप से घायल हो गये। घायलों को एम्बुलेंस से पास के सीएचसी पहुंचाया, जहां से सभी को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार मैनपुरी जिले के करहल निवासी आदेश कुमार (40) पुत्र मोहर सिंह अपनी पत्नी ओमवती देवी (30) व रिश्तेदार विमला (65) पत्नी शिवराज को लेकर किसी कार्यक्रम में गये थे। सोमवार की भोर सुबह वह कार से वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह अनंतराम टोल प्लाजा के पास पहुंचे थे, वैसे ही उनकी तेज रफ्तार कार हाईवे पर आए एक आवारा गौवंश से जा टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गये और उसमें बैठे सभी लोग घायल हो गए। घटना देख आसपास के लोग पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालते हुए एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें