मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

तेज रफ़्तार कार पेड़ से टकराई,तीन युवकों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तेज रफ़्तार कार पेड़ से टकराई,तीन युवकों की मौत

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई,जिसमें कार सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जगतपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी धनंजय सिंह (32), अलीगंज डिगवा निवासी आशुतोष (35) और परिहरी गांव निवासी संदीप (35) आपस में घनिष्ठ मित्र थे। तीनों बुधवार शाम कार से रायबरेली शहर आए थे। शहर में जरूरी काम निपटाने के बाद वे वापस देर रात जगतपुर की ओर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार फतेहपुर मोलिया के पास पहुंची, अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया। कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे वह सीधे सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पेड़ से टकराने के बाद सड़क किनारे बने गड्ढे में जा घुसी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।राहगीरों ने जब हादसे को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जगतपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों के मुताबिक हादसे के दौरान ही तीनों युवकों की मौत हो चुकी थी।थानाध्यक्ष राकेश चंद्र आनंद ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें