मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का 13 फरवरी से अभ्यर्थी एडमिट कार्ड कर सकेंगे डाउनलोड

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लखनऊ : यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) की वेबसाइट पर जाकर 13 फरवरी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले, बोर्ड ने 10 फरवरी को प्रदेश के विभिन्न जिलों के एग्जामिनेशन सेंटर्स की लिस्ट जारी की थी। परीक्षा प्रदेश के विभिन्न जिलों में 17 और 18 फरवरी को आयोजित कराई जाएगी। बता दें कि 'मिशन रोजगार' के तहत योगी सरकार ने 23 दिसंबर को प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था। प्रदेश के युवा काफी समय से यूपी पुलिस में सिपाही के 60 हजार से ज्यादा रिक्त पदों की भर्ती का इंतजार कर रहे थे।

10 फरवरी को जारी की गई थी एग्जामिनेशन सेंटर्स की लिस्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) की अध्यक्ष डीजी रेणुका मिश्रा ने बताया कि यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर 13 फरवरी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। योगी सरकार की अब तक की सबसे बड़ी भर्ती के लिए तकरीबन 50 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जोकि बेसब्री से यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबासइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड की अध्यक्ष ने बताया कि भर्ती बोर्ड ने एडमिट कार्ड से पहले प्रदेश के 10 फरवरी को विभिन्न जिलों के एग्जाम सेंटर की लिस्ट जारी की थी। परीक्षा के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में 6484 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 35 लाख से अधिक अभ्यर्थी अपनी परीक्षा देंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें