मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

वाराणसी : अग्निवीर भर्ती रैली में गोरखपुर के अभ्यर्थियों ने दिखाया दम, दौड़ में 661 हुए पास

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वाराणसी : अग्निवीर भर्ती रैली में गोरखपुर के अभ्यर्थियों ने दिखाया दम, दौड़ में 661 हुए पास

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में छावनी क्षेत्र स्थित रणबांकुरा स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा के बीच चल रही अग्निवीर भर्ती रैली के तहत बुधवार को गोरखपुर जिले की भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न हुई। सैन्य अधिकारियों के अनुसार इस दौरान कुल 1154 अभ्यर्थियों को बुलाया गया। जिनमें से 909 अभ्यर्थी उपस्थित हुए । निर्धारित दौड़ और शारीरिक परीक्षण में कुल 661 अभ्यर्थियों ने रेस में सफल होकर अगले चरण मे प्रवेश किया।सेना भर्ती निदेशक कर्नल शैलेष कुमार के अनुसार आज की भर्ती प्रक्रिया का नेतृत्व एआरओ अमेठी के भर्ती निदेशक कर्नल सुनील मोर ने किया।सेना और प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे आयोजन की सघन मॉनिटरिंग की, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षित बनी रहे। भर्ती स्थल पर युवाओं में सेना में शामिल होने को लेकर जोश और उत्साह देखने को मिला। चयनित अभ्यर्थियों को अब अगले चरण की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।उन्होंने बताया कि भर्ती रैली का अगले चरण में गुरुवार 20 नवंबर को वाराणसी जिले के राजातालाब, पिंडरा और सदर तहसीलों के 1152 अभ्यर्थी शामिल होगे। इसके लिए तैयारी पूरी हो गई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें