कांग्रेस की लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी
कांग्रेस की लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी
नई दिल्ली : कांग्रेस ने रविवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी कर दी। जयपुर से सुनील शर्मा की जगह प्रताप सिंह खाचरियावास चुनाव लड़ेंगे। महाराष्ट्र की चंद्रपुर सीट से प्रतिभा सुरेश दंनोखर, दौसा सीट से मुरारी लाल मीना चुनाव लड़ेंगे। मालुम हो कि इससे पहले शनिवार को ही कांग्रेस ने चौथी सूची जारी की थी। नए चेहरे सुनील शर्मा को लेकर विवाद के बाद यह फैसला लिया गया। शर्मा कांग्रेस को निशाना बनाने वाले जयपुर डायलॉग के साथ कथित जुड़ाव को लेकर विवाद में थे। जयपुर लोकसभा सीट से सुनील शर्मा को पार्टी उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। हालांकि, शर्मा ने स्पष्ट किया कि उनका 'जयपुर डायलॉग' आयोजित करने वाले संगठन से कोई संबंध नहीं है और उन्हें वहां समय-समय पर कांग्रेस का पक्ष रखने के लिए आमंत्रित किया जाता रहा है।





